Ganga Jal Aapurti Yojana | गंगा जल आपूर्ति योजना

गंगा जल आपूर्ति योजना | हर घर गंगाजल | Ganga Jal Aapurti Yojana | Har Ghar Gangajal | गंगा जल योजना | बिहार गंगा जल आपूर्ति योजना | बिहार गंगा जल योजना |

बिहार के चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार ने 27 नवंबर 2022 को गंगा जल आपूर्ति योजना का शुभारंभ बिहार के राजगीर में किया। इस योजना के तहत उन्होंने बिहार के दक्षिणी क्षेत्र में जल की आपूर्ति करने का जिम्मा उठाया है। इस योजना के द्वारा गंगा नदी में बाढ़ के पानी को इकट्ठा करके इसे पीने योग्य बनाकर हर घर में सप्लाई किया जाएगा जिससे कि लोगों की प्यास आसानी से बुझाई जा सके।

Ganga jal aapurti yojana

बिहार के दक्षिणी क्षेत्र में पीने के पानी की कमी होने की वजह से काफी परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ रही थी और इन लोगों की समस्या को मध्य नजर रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा जल आपूर्ति योजना का शुभारंभ किया है। पहले पड़ाव में मुख्यमंत्री जी ने इस योजना को राजगीर में शुरू किया तथा इसके बाद 28 नवंबर 2022 को गया तथा बोधगया में भी इसी योजना का अनावरण किया जाएगा। इसी के साथ पहले चरण समाप्त होगा और दूसरे चरण में जून 2023 तक इस योजना को नवादा में भी विस्तृत किया जाएगा और हर घर गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Key Highlights of Ganga Jal Aapurti Yojana

योजना का नाम गंगाजल आपूर्ति योजना
इस द्वारा शुरु की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
कब शुरु की गई27 नवंबर 2022
कहां शुरू की गई राजगीर
राज्यबिहार
Ganga Jal Aapurti Yojana 2022

गंगा जल आपूर्ति योजना के बारे में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना का शुभारंभ किया और इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूद थे। Ganga Jal Aapurti Yojana का मुख्य उद्देश्य दक्षिणी बिहार में पानी की आपूर्ति करना है जिससे कि दक्षिणी बिहार में राजगीर गया तथा बोधगया के लोगों को पीने योग्य शुद्ध पानी प्राप्त हो सके ऐसा सपना मुख्यमंत्री ने देखा और उसे पूरा करने का प्रयास किया है अगले वर्ष तक यह प्रोजेक्ट संपूर्ण होने की उम्मीद जताई गई है जिसका पहला चरण संपूर्ण किया जा चुका है।

वर्ष 2019 में कोई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी प्रदान की गई थी लेकिन इस योजना पर पूर्ण रूप से कार्य 2022 में पूरा हुआ है और इसके पहले चरण का शुभारंभ कर दिया गया है दूसरे चरण में यह जून 2023 में संपूर्ण किया जाएगा जिससे कि मुख्यमंत्री जी द्वारा देखा गया सपना संपूर्ण होगा। इसी के साथ बिहार में हर घर गंगाजल योजना का लाभ प्राप्त होगा।

योजना के माध्यम से 151 किलोमीटर की दूरी पर पाइप लाइन बिछाकर गंगा का पानी राजगीर गया तथा बोधगया के जलाशयों में पहुंचाया जाएगा और इस पानी को साफ करके हर घर तक पीने के लिए पहुंचाया जाएगा। इस योजना के द्वारा बोधगया के 19 वार्ड तथा 6000 घरों में पानी पहुंचाया जाएगा और गया में 53 वार्ड तथा 75000 घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा इसी के साथ राजगीर में भी 19 वार्ड तथा 8000 घरों में पानी पहुंचाया जाएगा।

इस योजना के द्वारा प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी प्रतिदिन प्रदान किया जाएगा और यह योजना स्थानीय लोगों के अलावा होटलों, संस्थानों, अस्पतालों में के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के लिए भी पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना के द्वारा प्रतिदिन कई हजार या लाख लोगों को भी पीने योग्य पानी प्राप्त होगा।

गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्देश्य

Ganga Jal Aapurti Yojana का मुख्य उद्देश्य बिहार के राजगीर, गया तथा बोधगया क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए बिहार सरकार ने गंगा नदी में आई बाढ़ के पानी को पाइप लाइन के द्वारा इस क्षेत्र के जलाशयों में लेकर आया गया है और इस पानी को एकत्रित करके इसे पीने योग्य बनाया जाएगा और हर घर तक इसे पहुंचाया जाएगा इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार ने काफी ज्यादा खर्च उठाया है लेकिन अब इस योजना का फायदा आम जनता को मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री जी नीतीश कुमार का उद्देश्य है कि हर घर तक यह गंगा जल साफ और पीने योग्य बनाकर पहुंचाया जाए ताकि किसी भी घर में पीने के पानी की समस्या नहीं रहे और इस क्षेत्र का उद्धार उसके तथा पर्यटन के लिए भी इस क्षेत्र में आकर्षण बड़े।

Ganga Jal Aapurti Yojana के लाभ

  • योजना के द्वारा हर घर तक पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि किसी भी व्यक्ति को पीने की पानी की व्यवस्था के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़े।
  • gangaajal को इकट्ठा करके पेयजल की आपूर्ति की जाएगी जिसे की संपूर्ण मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके।
  • हर घर में पाइप लाइन के द्वारा नल के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।
  • होटल तथा अस्पतालों में भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटक तथा श्रद्धालुओं को भी पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा
  • इस योजना के माध्यम से 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति उपलब्ध करवाया जाएगा।

गंगा जलापूर्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • फोन नंबर

गंगा जल आपूर्ति योजना के लिए आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए बिहार सरकार ने अभी कोई अधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है इसका आवेदन करने का मध्यम अभी सरकार द्वारा नहीं बताया गया है जैसे ही यह जानकारी सरकार प्रदान करेगी हम आपको जल्द से जल्द इस जानकारी को यहां इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे।

आपको इस लेख में देर गई जानकारी कैसी लगी इसे कॉमेंट बॉक्स ने नीचे लिख कर जरूर बताएं और इस योजना से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के बारे में पता करने के लिए कमेंट में जरूर लिखें।

यह भी पढ़े

गंगा जलापूर्ति योजना क्या है

गंगा जल आपूर्ति योजना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई गई एक योजना है जिसके द्वारा बिहार के दक्षिणी क्षेत्र में राजगीर गया तथा बोधगया के क्षेत्र में गंगा नदी के बाढ़ का पानी एकत्रित करके और उसे पीने योग्य साफ करके घर-घर तक साफ जल पहुंचाना है।

गंगा जल आपूर्ति योजना कौन से राज्य की योजना है

गंगा जल आपूर्ति योजना बिहार राज्य द्वारा चलाई गई योजना है और यह योजना बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा 27 नवंबर 2022 को शुरू की गई है।

गंगा जल आपूर्ति योजना के द्वारा किस किस क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा

गंगा जल आपूर्ति योजना के द्वारा बिहार के गया मैं 75000 घरों तथा बोधगया में 6000 घर और राजगीर में 8000 घरों तक इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

1 thought on “Ganga Jal Aapurti Yojana | गंगा जल आपूर्ति योजना”

Leave a Comment